Sports

التسميات

Random Posts

{getBlock} $results={5} $label={Music} $type={block1} $color={#F64E4E}

Advertise

Recent comments

التسميات

There are many variations of passages of Lorem Ipsum available.

Popular Posts

Recent Comments

Most Popular

صور المظاهر بواسطة Storman. يتم التشغيل بواسطة Blogger.
‏إظهار الرسائل ذات التسميات Smart TV. إظهار كافة الرسائل
‏إظهار الرسائل ذات التسميات Smart TV. إظهار كافة الرسائل

الجمعة، 26 مارس 2021

Philips ने भारत में 70 इंच तक के स्मार्ट TV लॉन्च किए, कीमत 21,990 रुपये से शुरू!

- ليست هناك تعليقات
Philips ने भारत में 70 इंच तक के स्मार्ट TV लॉन्च किए, कीमत 21,990 रुपये से शुरू!
Philips ब्रांड लाइसेंस TPV Technology ने भारत में 2021 Philips smart TV रेंज के तहत 10 मॉडल लॉन्च किए हैं, जो कि विभिन्न स्क्रीन साइज़ और फीचर्स से लैस है जिसमें HDR10+ सपोर्ट और Dolby audio एक्सपीरियंस शामिल है। नई रेंज में चार अलग-अलग सीरीज़ है, जिनके नाम 8200, 7600, 6900 और 6800 सीरीज़ हैं। जहां Philips smart TV 8200 और 6900 सीरीज़ Android TV सपोर्ट के साथ आती हैं, वहीं 7600 और 6800 सीरीज़ SAPHI Smart OS के लैस है। एंड्रॉयड टीवी के साथ आने वाले टीवी में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट शामिल है, ताकि यूज़र्स को वैदर फोरकास्ट से लेकर लेटेस्ट न्यूज़ का क्विक एक्सेस प्राप्त हो सके और वह अपने घर के स्मार्ट डिवाइस को अपनी आवाज़ से कंट्रोल कर सकें। हालांकि, SAPHI ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले टीवी में Amazon Prime, Netflix और YouTube जैसे ऐप्स का एक्सेस शामिल है।

ख़ास बातें
  • Philips smart TV range 2021 में Android TV और SAPHI OS विकल्प मौजूद हैं
  • इस रेंज में चार अलग सीरीज़ शामिल हैं
  • कुछ नए फिलिप्स टीवी में Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट मौजूद है
See more..

الخميس، 25 مارس 2021

Samsung Neo QLED 8K TV लॉन्च, TV के साथ फ्री मिल रहा है Samsung Galaxy S21 Ultra फोन!

- ليست هناك تعليقات
Mi 11 Lite स्मार्टफोन की कीमत, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए है। माना जा रहा है कि यह फोन 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Neo QLED 8K TV QN900A price, offer details

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Neo QLED 8K TV QN900A फ्लैगशिप सीरीज़ के तहत दो स्क्रीन साइज़ में चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 75 इंच वेरिएंट की कीमत CNY 69,999 (लगभग 7 लाख 76 हज़ार रुपये) है, जबकि इसके टॉप-एंड 85 इंच मॉडल की कीमत CNY 99,999 (लगभग 11 लाख 12 हज़ार रुपये) है।

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि कंपनी ने इन स्मार्ट टीवी के साथ ऑफर भी पेश किया है। ऑफर के तहत जो ग्राहक टीवी के 85 इंच के वेरिएंट को 22 मार्च से 11 अप्रैल के बीच में खरीदते हैं, उन्हें Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन का 512 जीबी वेरिएंट मुफ्त मिलेगा। यही नहीं 75 इंच वाले वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को इस बीच फोन का 256 जीबी वेरिएंट फ्री दिया जाएगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल चीनी ग्राहकों के लिए ही है।
 

Samsung Neo QLED 8K TV QN900A specifications, features

Samsung Neo QLED 8K TV QN900A सुपर-स्लिम बेज़ल्स के साथ आता है और इसमें 21: 9 और 32: 9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। कंपनी ने इस टीवी में Neo QLED पैनल दिया गया है, जो लेटेस्ट क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो डिस्प्ले सिस्टम का इस्तेमाल करता है।
See more...

الأربعاء، 24 مارس 2021

Mi TV Stick को अब महज 2,499 रुपये में खरीदें, नॉर्मल TV को बना देगी स्मार्ट

- هناك تعليق واحد

Mi TV Stick price in India

Xiaomi ने Mi TV Stick को भारत में 2,799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब Mi Super Sale के तहत इसे mi.com, Flipkart, Mi Home stores और कंपनी के अन्य रिटेल पार्टनर्स के द्वारा इसे महज 2,400 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी जानकारी Mi TV India द्वाराा ट्वीट करके दी गई। मी टीवी स्टिक ब्लैक कलर में आता है और यह यूज़र्स को उनके साधारण टीवी पर Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar के साथ-साथ Netflix जैसी ओटीटी स्ट्रीमिंग कॉन्टेंट को एक्सेस प्रदान करता है।
 

Mi TV Stick specifications, features

मी टीवी स्टिक डिज़ाइन के मामले में काफी हद तक Amazon Fire TV Stick की तरह ही लगता है। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है और मी टीवी स्टिक के रिमोट कंट्रोल में भी यही कलर ऑप्शन दिया गया है।

शाओमी का यह पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस क्वाड-कोर सीपीयू से लैस है, और जुगलबंदी के लिए इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ कोई मी टीवी पैचवॉल नहीं है। इसके अलावा मी टीवी स्टिक डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस साउंड फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।

इसमें आपको फुल-एचडी (1,080x1,920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलेगा। पोर्टेबल स्ट्रीमिंग स्टिक प्री-इंस्टॉल नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम ऐप के साथ आती है, इसे मी टीवी स्टिक रिमोट पर समर्पित बटन को प्रेस करके डायरेक्टली एक्सेस किया जा सकता है।
See more....

السبت، 27 فبراير 2021

Samsung ने 85 इंच साइज तक के स्मार्ट TV लॉन्च किए, जानें कीमत

- ليست هناك تعليقات


Samsung ने इस साल जनवरी में हुए CES 2021 में अपनी नई Neo QLED सीरीज़ और The Frame मॉडल्स को पेश किया था, लेकिन उस समय कंपनी ने नए मॉडल्स की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब कंपनी ने इन मॉडल्स की कीमत का खुलासा कर दिया है और कथित तौर पर सैमसंग इन टीवी मॉडल्स की शिपमेंट अगले महीने से शुरू कर देगी। हालांकि चुनिंदा साइज़ को अप्रैल में रिलीज़ किया जाएगा। बता दें कि Samsung के Neo QLED TV को हाल ही में एक जर्मन मैग्जीन ने 'Best TV of all time' (आज तक का बेस्ट टीवी) के खिताब से नवाज़ा है।

Techradar की रिपोर्ट के अनुसार Samsung ने अपनी Neo QLED टीवी सीरीज़ और The Frame के नए अपग्रेडेड मॉडल्स की कीमत की घोषणा कर दी है। सैमसग के फ्रेम टीवी मॉडल्स से शुरुआत करते हैं। नए मॉडल्स की कीमत 2020 के मॉडल्स के आसपास ही रखी गई है। The Frame के 43 इंच साइज़ की कीमत 999 डॉलर (लगभग 72,000 रुपये) है। वहीं, इसका 50 इंच मॉडल 1,299 डॉलर (लगभग 94,000 रुपये) और 55 इंच मॉडल 1,499 डॉलर (लगभग 1,08,500 रुपये) में बेचा जाएगा। The Frame के 65 इंच और सबसे बड़े 75 इंच साइज़ की कीमत क्रमश: 1,999 डॉलर (लगभग 1,44,500 रुपये) और 2,999 डॉलर (लगभग 2,17,000 रुपये) है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ये सभी मॉडल 1 अप्रैल से रिलीज़ किए जाएंगे।
See more....

Popular Post List